फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे निर्माण के लिए हरगिज नहीं देंगे अतिरिक्त भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। मेरठ-बागपत हाईवे के निर्माण की जद में आए कस्बे के भवन मालिकों की बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि सड़क निर्माण में तहसील के अभिलेख के अनुसार ही भूमि दी जाएगी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन युवा विंग के जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह ने कहा कि तहसील के अभिलेखों में सड़क के मध्य से दोनों ओर 10-10 मीटर सड़क की भूमि है। जबकि सड़क निर्माण करने वाली कंपनी के ठेकेदार ने कस्बे में 13-13 मीटर पर मकानों और दुकानों पर निशानदेही की है। इसका सभी लोग विरोध करते हैं। 10 मीटर से अधिक भूमि हरगिज नहीं दी जाएगी। इस समस्या को लेकर पिछले माह एक सप्ताह तक कंपनी के खिलाफ प्रतिदिन शाम को दुकानदारों ने जुलूस भी निकाला था। मनमानी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में डॉ. सुनील अग्रवाल, मनोज कुमार, संजय, ताहिर, राकेश कुमार, नरेश अग्रवाल, धर्मपाल, आलोक, महिपाल, सुरेंद्र, विजयपाल, शिरोमणि शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें