फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बेटियों पर हमे नाज हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
इन बेटियों पर हमें नाज हैं
विज्ञापन

बागपत। जिले में लिंगानुपात का अंतर भले ही चिंता का विषय हो, लेकिन बेटियों का हौसला कम नहीं है। मनोरंजन, खेल, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में जिले की बेटियों ने परचम लहराया है। जिले में प्रति 1000 पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या करीब 861 है। जबकि अगर छह वर्ष तक के बच्चों की बात करें तो एक हजार के सापेक्ष सिर्फ 841 है। यह आंकड़ा बेहद चिंताजनक है।
समाज के लिए उदाहरण बनीं तनु
बागपत। 12वीं की बोर्ड परीक्षा को टॉप करने वाली तनु तोमर समाज के लिए उदाहरण बन गई हैं। फतेहपुर गांव के किसान की बेटी ने लड़कियों के लिए शिक्षा की नई राह खोल दी है।
विज्ञापन

रेणुका पंवार का गायिकी में धमाल
बागपत। खेकड़ा की बेटी रेणुका पंवार ने गायन के क्षेत्र में नाम कमाया है। हिंदी गानों के अलावा हरियाणवी गानों, भजन और लोक गायन में रेणुका पंवार अपनी पहचान बना चुकी है। मशहूर डांसर और कलाकार सपना चौधरी के लिए अतिरिक्त गाने इन दिनों रेणुका पंवार ही गा रही है।
राजनीति में महिलाओं का दबदबा
बागपत। राजनीति के क्षेत्र में भी महिलाएं किसी से पीछे नहीं है। जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू धामा, खेकड़ा चेयरपर्सन संगीता धामा और दोघट की चेयरमैन बबीता चौधरी है। ये अपने कार्य को बखूबी निभा रही है।
विज्ञापन

कन्या सुमंगला के लिए तीन हजार पात्र
बागपत। जिले में कन्या सुमंगला योजना के लिए अब तक करीब 7000 बेटियों ने आवेदन किए हैं। इनमें से 3212 का चयन कर लिया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल ढाका कहते हैं कि जल्द ही योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें