शैक्षिक संस्थाओं में शोक सभा, मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी/छपरौली। जिले भर में बृहस्पतिवार को सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका सहित 13 सैन्य अधिकारियों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत पर शोक व्यक्त किया गया। शैक्षिक संस्थाओं में छात्र-छात्राओं ने मोमबत्ती जलाकर व मौन धारण कर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके अलावा विभिन्न संगठनों ने शोक सभा कर सभी को श्रद्धांजलि दी।
गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। विद्यालय के प्रबंधक कृष्णपाल व प्रधानाचार्य अमित चौहान ने कहा कि भारत ने अपने एक महानायक, पराक्रमी, महायोद्धा को खोया है। उनका जीवन और चरित्र सबके लिए अनुकरणीय और प्रेरणा का स्रोत है। स्कूल के छात्रों ने राष्ट्र वंदना चौक पर मोमबत्ती जलाई। चमरावल रोड स्थित सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने मोमबत्ती जलाकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी। प्रबंधक अजय गोयल, प्रधानाचार्य अमित गुप्ता, आध्या, अक्षी, आराध्या, आलिया, काजल, सुहाना, वैशाली मौजूद रही। डीपीएस पब्लिक स्कूल में शोक सभा में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। नारायण सावित्री सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की। इस दौरान प्रबंधक आनंद चौधरी, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, रामसेवक शर्मा, श्यामरतन पाठक मौजूद रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी के वैदिक कन्या इंटर कालेज, डिग्री कॉलेज, फूलवती इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी व सैन्य अधिकारियों की मौत पर शोक सभा हुई। अभिमन्यु गुप्ता के आवास पर यज्ञ कर दिवंगतों की आत्मा की शांति के प्रार्थना की। रुकमणी देवी, संतोष गुप्ता, पंकज गुप्ता, दीपक गोयल, डॉ रामलाल, सुदेश जिंदल, संजय जिंदल मौजूद रहे।
छपरौली के एंबीशन हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। स्कूल प्रबंधक परविंदर खोखर, भूपेंद्र फौजी, बबलू एडवोकेट, इंदु मौजूद रहे। संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन के व्यापारियों ने बैठक कर शोक व्यक्त किया। व्यापारियों ने सीडीएस के निधन पर तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित करने की मांग की। प्रांतीय संगठन मंत्री नंदलाल डोगरा, महामंत्री व नगर पालिका सभासद संजय रूहेला, पंकज जैन, लवी जैन, अमित अग्रवाल, लोकी गुप्ता, राजीव गुप्ता, सुजीत लखेरा, श्यामपाल शर्मा, दीपक सिंधी, बलराम गुप्ता सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
जिला बार एसोसिएशन के सभागार में शोक सभा हुई। जहां अधिवक्ताओं ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। सभा में एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येंद्र खोखर, महामंत्री महेंद्र सिंह बंसल, नरेंद्रपाल शर्मा, नरेंद्र मान, देवेंद्र आर्य, संजय गौड़, संजय पंवार, विनय कुमार, प्रशांत चौधरी, अमित खोखर मौजूद रहे। राजपूज विकास समिति की ओर से सेना प्रमुख, उनकी पत्नी और सैन्य अधिकारियों की हादसे में मौत पर शोक सभा की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष विजय फौजी, नरेश मानव, अजय चौहान, राजेश चौहान, जनक सिंह सोम, विजय प्रधान, मनोज आर्य, विक्की चौहान मौजूद रहे।