खेकड़ा। यहां रविवार शाम को 15.5 मिमी बारिश हुई। झमाझम बारिश होने से खेकड़ा में रेलवे रोड, पाठशाला रोड आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। बारिश से गन्ना और धान की फसल को फायदा होगा, जबकि सब्जी की फसल को नुकसान है। मौसम वैज्ञानिक डा.अंकिता नेगी ने बताया कि रविवार की शाम 15.5 मिलीमीटर बारिश हुई है।