फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल

Sun, 16 Jul 2023 05:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
- पूर्वी यमुना नहर पर सादुल्लाहपुर गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

बड़ौत। अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने जा रहे बाइक सवार मां -बेटे को रविवार रात एक पिकअप गाड़ी चालक ने पूर्वी यमुना नहर पर सादुल्लापुर गांव के पास टक्कर मार दी। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। घटना के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी चालक का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
ग्राम हमीरपुर गढ़ी थाना सिंघावली निवासी मिथलेश (48) पत्नी शिवकुमार शनिवार की देर रात अपने बेटे शिवम के साथ बाइक पर सवार होकर बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार काे दखने जा रही थी। जैसे ही दोनों यमुना नहर पर सादुल्लापुर गांव के पास पहुंचे, तो सामने से तेज गति से आ रहे पिकप बोलेरो कार चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मिथलेश की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि शिवम घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप कार चालक की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल शिवम को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान ने बताया कि घायल शिवम की तहरीर पर अज्ञात पिकअप बोलेरो गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें