फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नाला टूटने से सड़क पर जलभराव, घरों में घुसा दूषित पानी

Wed, 03 May 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बालैनी-पुरा महादेव मार्ग ​स्थित हरियाखेड़ा गांव में हुआ जलभराव
विज्ञापन
बालैनी। हरियाखेड़ा गांव में नाला टूटने से सडक़ पर जलभराव हो गया है। दूषित पानी घरों में घुस गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पुरा महादेव-बालैनी मार्ग पर हरियाखेड़ा गांव में सड़क किनारे का नाला टूट गया है। जिससे पानी की निकासी रुक गई है। गांव से निकलने वाला दूषित पानी मुख्य मार्ग और घरों में भर रहा है। मुख्य मार्ग पर जलभराव होने के कारण वहां से गुजरने वाले राहगीरों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण महेंद्र, बाबू और चेतराम का कहना है कि नाला टूटने से मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से यहां से गुजरने में परेशानी हो रही है। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान शकुंतला ने बताया कि उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें