फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गेहूं खरीद में लक्ष्य से कोसों दूर केंद्र

Wed, 03 May 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
खेकड़ा सहकारी समिति में रखे गेहूं के बोरे
विज्ञापन
बागपत। मौसम की मार के चलते इस बार जिले के गेहूं खरीद के लक्ष्य से कोसों नजर आ रहे है। सीजन बीतने वाला है और अभी तक 16 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद के लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 165 मीट्रिक टन ही गेहूं खरीदा गया है। जिसमें रटौल के क्रय केंद्र पर एक भी किसान ने अपना गेहूं नहीं बेचा।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद के लिए 20 क्रय केंद्र संचालित है। जिनमें छह खरीद केंद्र खाद्य विभाग, 15 केंद्र पीसीआई और एक केंद्र एफसीआई से संचालित है। सभी केंद्रों पर 16 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन गेहूं खरीद केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। जिले के 19 क्रय केंद्रों पर अभी तक 55 किसानों ने 165 मीट्रिक टन गेहूं बेचा, जबकि एक क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद का खाता भी नहीं खुल पाया। जिस कारण 16 हजार कुंतल लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक स्थिति काफी खराब है। जिसके चलते जिला विपणन विभाग के कर्मचारी गांवों में जाकर किसानों को खरीद केंद्रों पर गेहूं बेचने की अपील करते नजर आ रहे हैं।
ये है स्थिति
बालैनी के गेहूं खरीद केंद्र पर अभी तक सिर्फ 28 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। जबकि मुकारी में 74 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। अमीनगर सराय के गेहूं खरीद केंद्र पर 38.50 क्विंटल, बड़ौत में 185 क्विंटल और एफसीआई केंद्र पर 11 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। खट्टा प्रहलादपुर में 36 क्विंटल, लहचौड़ा में 17 क्विंटल, सिंगौली तगा में पांच क्विंटल, बिनौली में 28.50 क्विंटल, मीतली में 225 क्विंटल, खेकड़ा में 100 क्विंटल, दाहा में चार क्विंटल गेहूं खरीद की गई।
विज्ञापन

बड़ागांव में सबसे ज्यादा 79 मीट्रिक टन खरीद हुई
अभी तक बड़ागांव के गेहूं खरीद केंद्र पर सबसे ज्यादा गेहूं खरीदा गया। जहां 16 किसानों से 79 मीट्रिक टन गेहूं खरीद की गई। इसके अलावा रटौल में एक भी किसान गेहूं लेकर खरीद केंद्र पर नहीं पहुंचा।
गेहूं खरीद केंद्र संचालित है, जहां गेहूं को बारिश से बचाव की पूरी व्यवस्था है। केंद्रों पर खरीद बढ़ाने के लिए किसानोंं से संपर्क किया जा रहा है। जिसके लिए पर्याप्त बोरे उपलब्ध है। - कौशल देव, जिला विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें