फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बारिश से अंडरपास में हुआ जलभराव, सड़कें हुईं लबालब

विज्ञापन
बारिश से खेकड़ा में बसी रेलवे अंडरपास में हुआ जलभराव।  स्रोत: संवाद
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बे मेंं शनिवार की सुबह हुई मूसलाधार बारिश से सड़कों और बसी रेलवे अंडरपास, फखरपुर अंडरपास मार्ग पर जलभराव हो गया। अंडरपास में जलभराव होने से बसी, सुन्हैडा, पाबला, फखरपुर, फिरोजपुर, नंबलाबडी, निरोजपुर एम्मा, अहमदनगर, तिगरी गांवों के लोगों के अलावा खेतों में चारा लेने के लिए गए किसानों को परेशानियों का सामना करना पडा। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर भी जलभराव होने के कारण वाहन सवारों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि तापमान में गिरावट आने से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक अंकिता नेगी ने बताया कि शनिवार की सुबह जनपद में 49 मिलीमीटर बारिश हुई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें