हादसे का इंतजार: सोनीपत के जगदीशपुर जाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर लोग कम दूरी तय करने के लाल
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। बारिश होने के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। जिससे यमुना पार जाने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है ।
जिले में कई गांवों के किसान व मजदूर रोजाना यमुना नदी पार कर खेतीबाड़ी व मजदूरी करने जाते है। वह निवाड़ा पुल की जगह पक्का घाट से सीधे यमुना नदी पार कर लेते हैं। अब बरसात का सीजन शुरू हो गया है और बारिश के कारण हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में हजारों क्यूसेक पानी छोड़ दिया। जिसके बागपत पहुंचने पर बृहस्पतिवार को जलस्तर बढ़ गया। उधर प्रशासन भी बाढ़ के खतरे को लेकर पूरी तरह अलर्ट है और जिले के सभी चौकियों से निगरानी शुरू कर दी गई है।