फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पांच दिन से नहीं आ रहा पानी, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 4
विज्ञापन

बड़ौत। पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण वार्ड-16 के 150 से अधिक घरों में रहने वाले लोग परेशान हैं। बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद नगरपालिका प्रशासन बेसुध है। सोमवार को लोगों ने नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ हंगामा कर दिया। साथ ही पानी की समस्या का जल्द समाधान न होने पर नगरपालिका परिषद में धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सभासद अमित कश्यप के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि गर्मी का सीजन शुरू होते ही इस वार्ड में पानी की समस्या बन जाती है। फिलहाल पिछले पांच दिनों से पानी की किल्लत बनी हुई है। 150 से अधिक घरों में पानी नहीं पहुंचने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ईओ अनुज कौशिक ने कहा कि मौके पर कर्मचारियों को भेज जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में कुलदीप, राजेश, सुनील, प्रमोद, प्रर्मिला, बीरमति, सरोज, पूनम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें