फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पाइन लाइन का कार्य अधर में लटका, सिंचाई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
-आक्रोशित किसानों ने नलकूप विभाग पर पहुंचकर किया हंगामा
विज्ञापन




फोटाे संख्या 9
बड़ौत। दोघट कस्बे के किसान सोमवार को बड़ौत-कोताना मार्ग स्थित नलकूप विभाग पर पहुंचे और कस्बा स्थित 76 डीजी नलकूप पर अधूरी पाइप लाइन के कार्य को पूरा न कराने पर हंगामा किया। सहायक अभियंता के न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर कार्यालय पर ही धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि कस्बे में 79 डीजी पर लगभग 4 साल पहले किसानों की सिंचाई के लिए पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन नलकूप से अशोक के खेत तक ही पाइप लाइन डाली गई। किसान नेता पप्पू कलंदर ने बताया कि पाइप लाइन का कार्य पूरा न होने के कारण आगे के किसानों को नलकूप का पानी नहीं पहुंच रहा। इस कारण सैकड़ों किसानों की फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। बार-बार शिकायत किए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शिकायत करने आते हैं तो अधिकारी नहीं मिलते। इससे किसानों की समस्याएं बढ़ गई हैं। उधर, एसडीओ सौरभ चौधरी का कहना है कि इसको लेकर प्रस्ताव भेजा दिया गया है, जल्द ही पाइप लाइन का कार्य शुरू कराया जाएगा। प्रदर्शन और मांग करने वालों में कुलदीप कुमार, राकेश कुमार, जितेंद्र सिंह पवार, जसवीर सिंह, पप्पू, मांगेराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें