बड़ौत। सहायक अभियंता मीटर्स विद्युत परीक्षणशाला बड़ौत का कार्यालय 50 साल से जर्जर हालत में है। जिस कारण बृहस्पतिवार की तड़के हुई बरसात का पानी कार्यालय में घुस गया और छत भी टपकने लगी। कंप्यूटर एवं अन्य उपकरणों पर काम कर रहे कर्मचारियों को करंट लगा। कर्मचारियों ने हादसे की आंशका जताते हुए नाराजगी जताई।
दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित सहायक अभियंता मीटर्स विद्युत परीक्षणशाला का भवन पूरी तरह से जर्जर हालत मं है। कर्मचारियाें ने बताया कि आए दिन भवन की छत से टुकड़े गिरते रहते हैं। इसके अलावा भवन के आसपास पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण हल्की सी बारिश में ही पूरा भवन जलमग्न हो जाता है। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में प्रयोगशाला के सभी कर्मियों को मेज और कुर्सियों पर पैर कर बैठकर काम करना पड़ता है। भवन की हालत खराब होने के कारण उपभोक्ताओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- तत्कालीन डीएम ने लिखा था बदहाली पर पत्र
कर्मचारियों द्वारा जान माल की सुरक्षा को लेकर हेलमेट पहनकर काम करने का मामला संज्ञान में आने के बाद तत्कालीन डीएम राजकमल यादव ने एसई सहित एमडी को पत्र लिखकर जल्द से जल्द भवन का निर्माण कराए जाने के लिए निर्देशित किया था, लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी कुछ कार्रवाई होती नहीं दिखाई दे रही है।
वर्जन
भवन निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है, खेकड़ा में तो भवन निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है, जल्द ही बड़ौत में भवन का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। - केपी खान एसई बागपत