फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 33 लाख से शहर में लगाए जाएंगे वाटर कूलर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भीषण गर्मी से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका की ओर से 33 लाख रुपये खर्च कर शहर में अलग-अलग जगह वाटरकूलर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

गर्मी का सीजन शुरू होने पर शासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके चलते गांवों से लेकर शहरों में गर्मी से बचाव पर काम किया जा रहा है। इसे लेकर नगर पालिका ने आचार संहिता लागू होने से पहले ही शहर में शीतल पेयजल की व्यवस्था कराने के लिए वाटरकूलर मंगवाने का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृत कर दिया था और वाटर कूलर की खरीददारी भी कर ली गई। जिसमें 2.75 लाख रुपये प्रति यूनिट की की लागत के 12 वाटर कूलर खरीदे गये। जो शहर में अलग-अलग जगह पर लगवाए जाएंगे।
इन स्थानों पर लगेंगे वाटरकूलर
नगर पालिका की ओर से नगर के यमुना पक्का घाट, श्मशान घाट, सब्जी मंडी, महिला थाना, कोतवाली बागपत, न्यायालय परिसर, कचहरी परिसर, मोहल्ला मुगलपुरा, कस्बा चौकी के पास समेत अन्य स्थानों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से राहत दिलाने के लिए शहर में लोगों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। जल्द ही चिह्नित किए गए स्थानों पर वाटर कूलर लगवाए जाएंगे। - एडवोकेट राजुद्दीन, चेयरमैन, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें