फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म के मार्ग पर चलने से होते हैं दुख दूर : चंद्रमति

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 18केएआर 1
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खेकड़ा। बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में बुधवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की।
विज्ञापन

भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक, शांति धारा और मंडप की शुद्धि करके विधान शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा की। धर्म सभा में चंद्रमति माता ने प्रवचन देते हुए कहा कि भगवान की भक्ति के बिना मनुष्य का जीवन व्यर्थ है। मनुष्य को अपने व्यस्त समय में से कुछ समय निकालकर भगवान की भक्ति अवश्य करनी चाहिए, जो लोग धर्म के मार्ग पर चलकर भगवान की भक्ति करते हैं। भगवान उनके दुखों को दूर कर जीवन खुशहाल कर देते हैं। इस मौके पर दीपक जैन, संदीप जैन, महेश जैन, साहिल जैन, विकास जैन, मनोज जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें