फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिमों के हित में है वक्फ संशोधन कानून : मान सिंह

विज्ञापन
बागपत के भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला को संबो​धित करते भाजपा नेता मानसिंह गोस्वामी
विज्ञापन
बागपत। शहर के चमरावल रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को वक्फ सुधार जनजागरण अभियान का शुभारंभ किया गया। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिह गोस्वामी ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून मुस्लिमों के हित में है। पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव में पहुंचकर मुस्लिमों को जानकारी देकर भ्रांति दूर करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक में उन्होंने कहा कि वक्फ कानून कमजोर वर्ग, पसमांदा मुस्लिम व महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत करने में सहायक होगा। विपक्ष सिर्फ मुस्लिम समाज के लोगों को भ्रमित करने का कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुस्लिमों के बीच पहुंचकर उनकी भ्रांतियों को दूर करेंगे और कानून के बारे में जानकारी देंग। जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कहा कि पार्टी सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। मुस्लिमों को वक्फ की जानकारी देकर पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जाए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला संयोजक डॉ. शरफत अली, जिला महामंत्री बिजेंद्र शर्मा एडवोकेट, राकेश जैन, कुलदीप भारद्वाज, पवन शर्मा, डॉ. विनय त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें