फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिला ब्लड बैंक को रक्तदाताओं का इंतजार

Sun, 05 Feb 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्तकोष में निगेटिव ग्रुप की सिर्फ एक-एक यूनिट,जबकि एबी निगेटिव की एक भी यूनिट नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला अस्पताल के रक्तकोष में खून की कमी हो गई है। रक्तकोष में सबसे ज्यादा कमी निगेटिव ग्रुप के खून की है। यहां अब केवल 59 यूनिट खून है, लेकिन इसमें भी निगेटिव ग्रुप की सिर्फ तीन यूनिट ही शेष हैं। अस्पताल में आप्रेशन कराने के लिए आने वाले मरीजों को खून उपलब्ध नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मरीजों को जरूरत पड़ने पर खून उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल में रक्तकोष है। इसमें खून की कमी होने के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मरीजों को खून की जरूरत पड़ने पर परिजनों ब्लड के लिए प्राइवेट अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

इमरजेंसी में जरूरत पड़ने पर मरीज के तीमारदारों को ब्लड के लिए मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली की दौड़ लगाने के लिए विवश होना पड़ सकता है। रक्तकोष में ए निगेटिव, एबी निगेटिव और ओ पॉजिटिव की एक-एक यूनिट उपलब्ध है जबकि एबी निगेटिव की एक भी यूनिट नहीं है।

रक्तकोष में 59 यूनिट खून उपलब्ध
रक्त कोष में फिलहाल 59 यूनिट खून उपलब्ध है। इसमें ए पॉजिटिव ग्रुप के खून की 10 यूनिट, ओ पॉजिटिव की 15 यूनिट और बी पॉजिटिव की 24 यूनिट खून उपलब्ध हैं। ब्लड बैंक की क्षमता लगभग साढ़े तीन सौ यूनिट है।
विज्ञापन


रक्तकोष में खून की स्थिति
ब्लड ग्रुप उपलब्ध
ए पॉजिटिव 10
ए निगेटिव 01
बी पॉजिटिव 24
बी निगेटिव 01
एबी पॉजिटिव 07
एबी निगेटिव 00
ओ पॉजिटिव 15
ओ निगेटिव 01
कुल 59

वर्जन
रक्तकोष में खून की कमी चल रही है, सबसे अधिक कमी निगेटिव ग्रुप के रक्त की है। अस्पताल में आने वाले लोगों को वापस भेजना पड़ रहा है। इस बारे में अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।-डॉ. आरके शुक्ला, रक्तकोष प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें