अपनी विभिन्न मांगो को लेकर खेकड़ा नगर स्थित खंड विकास कार्यालय पर काली पटटी बांधकर विरोध जताते ग?
- फोटो : KAHKRA
वीपीओ और वीडीओ ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध
खेकड़ा (बागपत)। ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर खंड विकास कार्यालय में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
समन्वय समिति के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को खेकड़ा खंड विकास कार्यालय में ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी एकत्र हुए। वहां उन्होंने काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए कहा कि अवकाश के दिन शासकीय कार्य न करने, देर शाम की समीक्षा बैठक में भाग नहीं लेने और तीन सूत्रीय मांगों को लेकर छब्बीस अक्तूबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे। उन्होंने अपनी तीन सूत्रीय मांगे अविलंब पूर्ण कराने की संबंधित अधिकारियों से मांग की। इेस दौरान ललित कुमार, फारूख, सुनील बंसल, कृष्ण कुमार तोमर, अजीत सिंह, इंद्रजीत, अखिलेश कुमार, अक्षय, अंजली आदि रहे।