फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पहले मतदान, बाद में करेंगे अन्य काम

Sun, 07 May 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में शनिवार को अपराजिता अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद प्रोफेसरों के अलावा छात्राओं ने मतदान करने और दूसरों को प्रेरित करने की शपथ ली। छात्राओं ने कहा कि पहले मतदान, बाद में अन्य कोई काम करेंगी।
विज्ञापन


ये बोली प्रोफेसर ओर छात्राएं
- आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। महिलाओं ने अपने अधिकारों को समझा है। वे मतदान के दौरान भी अपने अधिकारों को समझें और बूथ पर पहुंचकर वोट अवश्य करें। - डाॅ. सुनीता, प्रोफेसर

- आधी आबादी कही जाने वाली महिलाएं राजनीति के क्षेत्र में अभी भी पीछे हैं। उन्हें अपने हक को समझना चाहिए और राजनीति के क्षेत्र में भी बढ़ चढ़कर भागेदारी करनी चाहिए। - ममता देशियान, प्रोफेसर
विज्ञापन


- आज महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर अन्य, पुरूषों की बराबरी कर रही हैं। इसलिए घर का चूल्हा-चौका छोड़ पहले मतदान करें। - डाॅ. रीता गौड, प्राेफेसर

- लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। सभी से भी अपील है कि आप भी अपना वोट डालने बूथ पर अवश्य जाएं। मतदान हमारा अधिकार है। अपने अधिकार का प्रयोग 11 मई को होने वाले मतदान में अवश्य करूंगी। - किरण त्यागी



- लोकतंत्र में सभी को मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ है। मतदान के माध्यम से हम अपने देश के विकास के लिए प्रतिनिधि का चुनाव करते हैं। इसलिए सभी लोग नगर निकाय चुनाव में मतदान अवश्य करें। जिले की सभी महिलाओं से अपील है कि वे भी अपने मत का प्रयोग करें। - कोमल
- लोकतंत्र के महापर्व में 18 साल की उम्र पूरी कर चुके नागरिकों को मतदान अवश्य करना चाहिए। लोकतंत्र में हमारी ताकत वोट हैं। इसका प्रयोग करना चाहिए। - राधिका

- आज भी बहुत से लोग मतदान का महत्व नहीं समझते हैं। अपराजिता अभियान के तहत उन्हें जागरूक किया जा रहा है। इससे मतदान प्रतिशत में वृद्धि होगी। यह सराहनीय कार्य है। - तनु
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें