फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्वीप बागपत एप से मतदाताओं को एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मतदाताओं को चुनाव संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन और नेहरू युवा केंद्र की ओर से स्वीप बागपत एप बनाया गया है। एप पर मतदाताओं को एक क्लिक पर चुनाव से संबंधित सभी जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

स्वीप बागपत एप को इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी। एप को लिंक या फिर क्यूआर कोड के माध्यम से प्रयोग किया जा सकेगा। स्वीप बागपत एप पर मतदाताओं को बूथ की लोकेशन, निर्वाचन संबंधी शिकायत और सुझाव, मतदान उपरांत सेल्फी पोस्टर और निर्वाचन संबंधी अन्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। इस एप को नेहरू युवा केंद्र के अमन कुमार ने तैयार किया है।
विज्ञापन

स्वीप बागपत एप के ये हैं फीचर
-वोटर हेल्पलाइन नंबर इंटीग्रेशन
-निर्वाचन कंट्रोल रूम इंटीग्रेशन
-स्वीप जागरूकता गतिविधियों की रिपोर्ट
-स्वीप बागपत अधिकारिक सोशल मीडिया
-जिले के स्वीप आइकन का वीडियो मैसेज
-मतदाताओं के लिए स्वीप बागपत सेल्फी फीचर
-स्वीप की अधिकारिक वेबसाइट
-मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सूचना अपडेट फॉर्म
-मतदाता सेवा पोर्टल इंटीग्रेशन
-
एप से इन फीचर को जोड़ा जाएगा
- सभी मतदान केंद्रों की लोकेशन
-दिव्यांग मित्र पंजीकरण फार्म
-मतदान सखी पंजीकरण फार्म
-स्वीप बागपत कार्यक्रम कैलेंडर
-अधिकारियों की मतदान अपील
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें