जिवाना के एल्पाईन स्कूल में विद्यार्थियों को सम्मानित करते शिक्षक। स्रोत शिक्षक
बड़ौत। एल्पाइन पब्लिक स्कूल जिवाना में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जहां मिस्टर फेयरवेल विवेक व मिस फेयरवेल मनीषा को चुना गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के संजीव कुमार व यज्ञवीर आर्य ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर किया। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी। जहां छात्राओं ने रैंप वॉक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं मिस्टर फेयरवेल विवेक व मिस फेयरवेल मनीषा तोमर, मिस्टर पर्सनालिटी अश्वनी व मिस पर्सनालिटी काव्या भारद्वाज को चुना गया। इस दौरान प्रधानाचार्य अंकुर पवार, पंकज, सुधीर कुमार, मनोज चौहान, मनु निर्वाल, प्रवेश कुमार, सचिन कुमार, मंजू, विवेक्षा, प्रिया, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।