फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: देव दर्शन करने से अच्छे कर्म करने की प्रेरणा मिलती है

विज्ञापन
विज्ञापन
महावीर जयंती भवन में लगा 189वें रविवार पूजन प्रक्षाल शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। महावीर जयंती भवन में रविवार को सौरभ जैन सराफ के संयोजन में 189वें रविवार प्रशिक्षण व संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 65 से अधिक बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। बच्चों को नित्य मंदिर जाकर देव दर्शन करने के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

सौरभ सराफ और गौरव जैन ने बताया कि देव दर्शन से कर्मों का क्षय होता है। अच्छे कर्म करने की प्रेरणा मिलती है। गौरव जैन ने प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के अतिशय क्षेत्रों की जानकारी भी दी। अतुल जैन, देवेंद्र जैन, विनोद जैन और अमन जैन ने प्रक्षाल की क्रियाएं कराईं। प्रथम अभिषेक और शांतिधारा का सौभाग्य सचिन जैन व पूजा जैन परिवार को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें