बालक शौर्य के हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिलवाएं जाने की मांग को लेकर फखरपुर गांव में नारेबाजी
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। शौर्य हत्याकांड को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकालकर हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिलवाए जाने की मांग की।
फखरपुर गांव में 15 दिसंबर की शाम को ग्रामीण सोहनवीर का छह वर्षीय इकलौता बेटा शौर्य ट्यूशन पढ़कर घर लौटते समय लापता हो गया था। पुलिस ने सोहनवीर के चचेरे भाई विनीत, परिवार के ही रिश्ते के भाई अक्षित और गांव के डेनी उर्फ नीरज पंडित को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। तीनों ने शौर्य की गला दबाकर हत्या कर दी थी। रविवार शाम करीब छह बजे ग्रामीणों ने गांव में कैंडल मार्च निकाला। लोगों ने शौर्य के हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिलवाए जाने की मांग को लेकर नारे लगाए। मौके पर हरिओम सिंह, रोहित, सुंदर, मोनू, दीपक शर्मा, अनिल डागर, प्रवेंद्र कुमार, सुनील डागर, मोनबीर डागर, राजेंद्र कुमार, कपिल मौजूद रहे।