फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ससुरालियों पर जलाकर मारने की कोशिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। दहेज की मांग पूरा नहीं होने पर ससुरालियों ने महिला को जलाकर मारने की कोशिश की। पीड़िता ने ससुरालियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर निवासी एक युवती की शादी चार वर्ष पूर्व मेरठ शहर के रहने वाले युवक से हुई थी। रविवार को पीड़िता तहरीर देकर आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले मायके से दहेज में दो लाख रुपये और कार लाने का दबाव बनाने लगे। उसके साथ मारपीट करने लगे। शुक्रवार रात पति और उसके परिजनों ने उसे जलाकर मारने का भी प्रयास किया। शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोगों ने उसकी जान बचाई। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें