फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। जलभराव व गंदगी की समस्या से गुस्साए बिनौली के ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर रोष जताया। इस दौरान उन्होंने जल्द ही समस्या का समाधान न होने पर ब्लॉक मुख्यालय पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बिजेंद्र सिंह धामा ने बताया कि उनके मोहल्ले में दरकावदा मार्ग पर आज तक भी कोई सफाईकर्मी सफाई करने नही पहुंचा जिस कारण मोहल्ले में जगह जगह गंदगी के अंबार लगे पड़े है। गांव की नाली, नाले भी सफाई न होने के कारण चोक हुए है। इस कारण जल भराव की समस्या भी बनी रहती है। ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान को बार-बार समस्या के बारे में अवगत कराए जाने पर भी वे समस्या का समाधान कराना जरूरी नही समझते जिस कारण उनमें रोष व्याप्त है। समस्या से त्रस्त होकर उन्होंने प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। और समस्या का समाधान न होने पर ब्लॉक मुख्यालय पर धरना शुरू कर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में महेश उर्फ कल्लू, तेजपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह धामा, सत्येंद्र शर्मा, यशवीर सिंह, मास्टर ओमपाल सिंह, लाल सिंह, कपिल कुमार, विनोद ठाकुर, रुपिल धामा, अशोक धामा, जगबीर सिंह, नीतू धामा आदि शामिल रहे। ग्राम पंचायत सचिव रविंद्र यादव ने कहा कि जल्द ही समस्या का निस्तारण कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें