फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी बचाने को ग्रामीण जागरूक हो: मंडलायुक्त

विज्ञापन
सिरसली गांव में तालाबो की जल निकासी के लिए शिविर लाइन कार्य का शिलान्यास करते कमिश्नर मेरठ सुरें? - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने सिरसली ने किया जलनिकासी परियोजना का शिलान्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। सिरसली गांव में मंगलवार को मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने तालाब जलनिकासी परियोजना का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि गांवों में हो रही जल की बर्बादी चिंता का विषय है। भूजल का अत्यधिक दोहन हमारे भविष्य के लिए खतरा है। सभी ग्रामीण पानी बचाने का संकल्प लें। जनपद के तालाबों में सिल्ट जमने से जलनिकासी प्रभावित हो रही है। ऐसी परिस्थितियों में ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है।
उन्होंने गांव के कैंसर से पीड़ित बिजेंद्र सिंह का इलाज मुख्यमंत्री सीमा कोष से कराने की घोषणा की। डीएम राजकमल यादव ने कहा कि अपनी मातृभूमि के लिए कुछ करना पुनीत कार्य है। उन्होंने गांव में ओपन जिम व पार्क बनवाने की घोषणा की। समाजसेवी इंजीनियर रामबीर सिंह और ग्राम प्रधान धर्मेंद्र तोमर ने कमिश्नर सुरेंद्र सिंह व डीएम राजकमल यादव को अभिनंदन पत्र, शाल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। रामकिशन की अध्यक्षता व ओमदत्त आर्य के संचालन में हुए समारोह में एसडीएम दुर्गेश मिश्र, मास्टर प्रहलाद सिंह, थांबा चौधरी यशपाल सिंह, धर्मपाल फौजी, राजेंद्र सिंह, प्रवीण तोमर, विक्रम बलियान, चौधरी केपी सिंह, रविंद्र सिंह, भगत सिंह आर्य, सतबीर प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर ने बुजुर्ग का किया स्वागत
बिनौली। सिरसली गांव में चल रहे समारोह में उस समय सब हतप्रभ रह गए जब कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने वयोवृद्ध आर्य समाज सचेतक पंडित भगत सिंह आर्य का ग्रामीणों के बीच जाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें