बागपत। बिनौली गांव में धर्मस्थल तोड़ने के विरोध में ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंच गए। जहां उन्होंने प्रदर्शन कर कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन देकर धर्मस्थल को दोबारा बनवाने के आदेश देने की मांग की।
बिनौली गांव के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट प्रभारी को दिए ज्ञापन में बताया कि गांव स्थित भूमिया का मंदिर है। उन्होंने आरोप लगाया कि 22 नवंबर को कुछ लोगों ने मूर्ति खंडित कर मंदिर को तोड़ दिया। जिसकी शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि धर्मस्थल तोड़े जाने से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने कलक्ट्रेट प्रभारी अजय कुमार से धर्मस्थल का दोबारा निर्माण कराकर मूर्ति स्थापित कराने का आदेश देने की मांग की। इस दौरान जितेंद्र धामा, सुनील, सुधीर, सतपाल, मनोज, बिजेंद्र कुमार, परमवीर, रामफल, महीपाल, अशोक, बिल्लू, गंगाराम समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे। संवाद