-अधिकारियों से की बंदरों को पकड़वाने की मांग
फोटो 10
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। गौना गांव में बंदरों के कारण परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिकारियों से बंदरों को पकड़वाने की मांग की।
गौना गांव के रहने वाले लाखे चौधरी, मनोज, आस मोहम्मद ने बताया कि गांव में काफी बंदर आ गए हैं, जो घरों में घुसकर नुकसान कर रहे हैं। वहीं छतों पर सूख रहे कपड़े फाड़ देते हैं और सामान भी उठाकर ले जाते हैं। इससे ग्रामीणों को काफी नुकसान हो गया है। उन्होंने कहा कि बंदर कई बार छोटे बच्चों पर हमला कर घायल भी कर चुके हैं। उन्होंने बंदरों को पकड़वाने की मांग की। मांग करने वालों में सोनू, गुलजार, बाबूद्दीन, आस मोहम्मद, अकरम, सरताज आदि रहे।