बड़ौत। बड़का गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने तालाब पर हुए अवैध कब्जे को हटवाकर खोदाई कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि वैध कब्जे से अब तालाब का गंदा पानी गलियों और लोगों के घरों में घुसने लगा है। बिना बरसात के ही गांव की गलियों में पानी भरा रहता है, जिससे गांव में संक्रमण रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। लगातार शिकायतों के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। चेतावनी दी कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण तहसील पर भूख हड़ताल करेंगे। एसडीएम सुभाष सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। मौके पर अंकुर, राजा, विकास, अक्षय, आरिफ, बबलू कश्यप शामिल रहे।