फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली पहुंचे परिजन, लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। सन्नी हत्याकांड के मामले में पीड़ित परिजन ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होेंने आरोप लगाया कि सन्नी के साथ रहने वाले उसके कुछ दोस्त परिवार की एक युवती पर बुरी नजर रखते थे। जिसका सन्नी विरोध करता था। कुछ दिन पूर्व उनमें मारपीट भी हुई थी। इसी का बदला लेने के लिए सन्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन

वाजिदपुर गांव में शनिवाररात 24 वर्षीय सन्नी की उसके ही साथी धीरज ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने देर रात धीरज को गिरफ्तार कर लिया था। परिजनों का आरोप था कि धीरज के अलावा अन्य युवक भी इस हत्याकांड में शामिल है। सोमवार को मृतक के परिजन कोतवाली पहुंचे और बताया कि हत्यारोपी धीरज ने अपने साथियों को बचाने के लिए अपने सिर पर मर्डर ले लिया है और मृतक सन्नी पर बहन पर बुरी नजर रखने का आरोप लगा दिया है, जोकि बिल्कुल गलत है।
उन्होंने बताया कि सन्नी के साथ रहने वाले कुछ युवक व धीरज खुद परिवार की एक युवती पर बुरी नजर रखते थे, जो सन्नी को पसंद नहीं था। इसको लेकर हत्या से कुछ दिन पूर्व सन्नी व उन युवकों की आपस में मारपीट भी हुई थी। मारपीट का बदला लेने के लिए सन्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने वाजिदपुर में दो युवकों को हिरासत में लिया, जिनसे पूछताछ जारी है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि पुलिस इस हत्याकांड की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें