फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने बिजलीघर पर की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। बडागांव में बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने बिजलीघर पर पहुंचकर हंगामा कर तालाबंदी की। ऊर्जा निगम के अधिकारियों के व्यवस्था में सुधार कराए जाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

बड़ागांव में आए दिन बिजली की कटौती की जा रही है। बिजली कटौती के कारण ग्रामीण भीषण गर्मी में परेशान है। ग्रामीण कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों से व्यवस्था में सुधार कराने की मांग कर चुके है। लेकिन इसपर कोई ध्यान नहीं दिया गया। मंगलवार सुबह आक्रोशित ग्रामीणोंं ने बिजली घर पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए तालाबंदी कर दी।
कहा कि गांव में रोजाना बिजली कटौती की जा रही है, जिससे परेशानी बढ़ रही है। तार जर्जर होकर नीचे झुक गए है, जिससे हादसा होने का डर रहता है। लेकिन अभी तक समस्या का निदान नही कराया गया। घंटों तक ग्रामीणों ने हंगामा किया। इसके बाद अवर अभियंता के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। इस दौरान राजपाल सिंह, मुनेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, अनिल कुमार, मुकेश कुमार, श्रीओम त्यागी, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें