फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: केनरा बैंक पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला, कर्मियों को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- मौजिजाबाद नांगल स्थित बैंक में कार्य नहीं होने पर तीन घंटे तक धरने पर बैठे रहे लोग, एलडीएम ने समझाकर खत्म कराया धरना
विज्ञापन


फोटो- सात
संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा। मौजिजाबाद नांगल गांव के केनरा बैंक की शाखा में कार्य नहीं होने से गुस्साए ग्रामीणों ने ताला लगा दिया और कर्मचारियों को बंधक बनाकर धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने पर भी ग्रामीण नहीं माने। एलडीएम ने पहुंचकर ग्रामीणों को जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया तो तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

मौजिजाबाद नांगल गांव के केनरा बैंक में पिछले डेढ़ महीने से ग्रामीणों के केसीसी लोन, जमीन लोन, गन्ना भुगतान, नए खाते, खातों की केवाईसी समेत अन्य कई काम नहीं हो रहे हैं। ग्रामीणों को रोजाना बैंक में बिना कार्य करे ही वापस लौटना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी। बृहस्पतिवार को इसके विरोध में ग्रामीणों ने बैंक अधिकारी सुकांत कुमार, कैशियर नवदीप तोमर आदि कर्मचारियों को बैंक से बाहर निकालकर ताला जड़ दिया। इसके बाद दोनों को धरने के बीच में बंधक बनाकर बैठा लिया। बैंक पर ताला लगाने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने बैंक अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग की। इस दौरान पुलिस व ग्रामीणों में नोकझोंक हुई। काफी देर बाद एलडीएम अश्वनी कुमार धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद जल्द ही निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो फिर से धरना शुरू कर देंगे। इस दौरान प्रवेंद्र मुखिया, रणसिंह, उपेश, नरेंद्र सिंह, सत्यपाल, सुधीर मुखिया, बिजेंद्र सिंह, भगत सिंह, मोनू पंवार, उपेंद्र पंवार, अमित, छोटा, रामकुमार, गजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें