फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसडीओ को बंधक बनाया

Thu, 16 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
बड़ौत के एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर एसडीओ को बंधक बनाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली विभाग के अफसरों की कार्यशैली से क्षुब्ध टांडा गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को एक्सईएन प्रथम कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंनेे जेई पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाकर कार्यालय पर तालाबंदी करने का प्रयास कर एसडीओ को बंधक बनाया। बिजली दफ्तर में ग्रामीणों के हंगामा करने की सूचना पर पहुंचे छपरौली विधायक वीरपाल राठी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। 
विज्ञापन


 बुधवार को टांडा के सैकड़ों ग्रामीण ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि मोहम्मद नवाजिश खान के नेतृत्व में एक्सईएन कार्यालय में पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने कहा रमजान माह में गांव में पिछले एक माह से बिजली नहीं है। समस्या का समाधान कराने के नाम पर जेई अंकुर खुलेआम रिश्वत मांग रहे हैं। गांव में बिजली न होने से गांव में पेयजल संकट गहरा गया है, रोजदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

क्षुब्ध ग्रामीणों ने कार्यालय में तालाबंदी करने का प्रयास कर एसडीओ हितैष को बंधक बनाया। सूचना पर छपरौली विधायक वीरपाल राठी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। ग्रामीणों के अनुसार एसडीओ को बंधक बनाने, विधायक के कार्यालय में आने और जाने , तालाबंदी तक के प्रयास के बावजूद कार्यालय में मौजूद अधिशासी अभियंता केसी गौतम बंद कमरे में अपने रिश्तेदारों से बातचीत करने मेें व्यस्त रहे।
विज्ञापन


हालांकि जैसे ही ग्रामीणों को इसका पता चला तो उन्होंने कार्यालय में जबरन घुसकर  उन्हें खरी-खोटी सुनाई और बाद में समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी देकर लौट गए। 

इसमें उमर, अली हसन, शाकिर, जावेद, वाजिद खान, जमशेद, मुकीम, राज कुमार, रामबीर, इमरान, शाहनवाज, नदीम आदि रहे। वहीं रालोद विधायक ने कहा किसानों का शोषण बर्दास्त नहीं होगा। दूसरी तरफ एक्सईएन (प्रथम) केसी गौतम ने किसानों के आरोपों को निराधार बताया। कहा कि ऐसा कोई मामला प्रकाश में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें