बताया गया कि सुबह से मतदान स्थल पर एक भी मतदाता मतदान के लिए नहीं गया है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने भी ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरूक किया लेकिन, ग्रामीणों ने सामूहिक बहिष्कार कर दिया।
ग्रामीण दिनेश डेढा, सुंदर, मोनू, रवि, देवेंद्र, बृजपाल, सोमपाल, राजीव, सुंदर, कृष्णपाल, संजीव, सुरेंद्र आदि सभी का कहना है कि कोई भी ग्रामीण वोट डालने नहीं जाएगा। वहीं, ग्राम प्रधान अमरजीत राणा का कहना है कि ग्रामीण अलग पंचायत की मांग कर रहे हैं, विकास कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: UP Lok Sabha Phase 2 Election Live: मेरठ में 9 बजे तक 12 फीसदी मतदान, यहां चुनाव का बहिष्कार, कई जगह EVM खराब