गंदगी और जलभराव के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
बड़ौत। धनौरा सिल्वर गांव में गंदगी और जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। साथ ही समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर तहसील मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी।
शुक्रवार को अंकुर मुनाखीय व अंकुश हिलवाड़ी के नेतृत्व मेें ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि गांव में गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहंी होने से जलभराव की समस्या हो रही है। वहीं, साफ-सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। लगातार शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहंी हुई है। प्रदर्शन करने वालों में सनोज कश्यप, सोहनपाल, राहुल बाबा, रोहित, गौशव कश्यप, रोहित रविदासिया, अंकित, आकाश, जय भगवान, रवि कश्यप, कृष्ण कश्यप, आंसु मुनखिया, प्रवीण मुनखिया शामिल रहे।