फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव परिवार व दुर्गा माता की परिक्रमा रथयात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान शिव परिवार व दुर्गा माता की ग्राम परिक्रमा रथयात्रा निकाली
विज्ञापन

बागपत, बिनौली। प्राचीन शिव मंदिर बिनौली में चल रही प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के छठे दिन मंगलवार को भगवान शिव परिवार व दुर्गा माता की मूर्ति की ग्राम परिक्रमा रथयात्रा भक्तजनों ने बैंडबाजों के साथ धूमधाम निकाली।
पंडित जय भगवान शर्मा, बिजेंद्र शास्त्री और पुजारी परशुरामेश्वर के निर्देशन में प्रात:काल हवन कर मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान पूर्वक भगवान शिव परिवार और दुर्गा माता की मूर्तियों का अभिषेक किया गया। इसके उपरांत भक्तों व पीले वस्त्र धारण कर महिलाओं ने बैंडबाजों के साथ पूरे गांव में उनकी परिक्रमा रथयात्रा निकाली। रथयात्रा में महिलाएं मंगल गीत गाती व भक्त भगवान शिव व दुर्गा माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। गांव में कई जगह पुष्प वर्षा से परिक्रमा रथयात्रा का स्वागत किया गया। रथयात्रा मुख्य बाजार से होकर पूरे गांव की परिक्रमा कर मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिक्रमा रथयात्रा में सत्यप्रकाश वर्मा, मोनू वर्मा, प्रधान उपेंद्र धामा, वेदपाल धामा प्रधान, रमेश धामा, परमवीर धामा, देवेंद्र धामा, महेशपाल धामा, रवि भाटिया, श्रीपाल धामा, प्रेम भाटिया, गुड्डू भाटिया, ओमकार गुप्ता, बिट्टू गुप्ता, चंद्रकांत कुलश्रेष्ठ, विनय धामा, राजकुमार वर्मा, अनिल भाटिया आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें