फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चोरी की बिजली से प्रधान निकलवा रही थी तालाब का दूषित पानी

Mon, 27 Mar 2023 08:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
- लुहारा गांव में विजिलेंस की टीम ने मारा छापा, प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। पिलाना ब्लाॅक के लुहारा गांव में ग्राम प्रधान चोरी की बिजली से तालाब से दूषित पानी की निकलवा रही थी, जहां विजिलेंस की टीम ने छापा मार कर बिजली चोरी पकड़ ली। अवर अभियंता ने बिजली थाने में ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विजिलेंस की टीम ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कई गांवों में कार्रवाई की। विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि लुहारा गांव में रात में बिजली चोरी की सूचनाएं मिल रही थी। 24 मार्च की रात्रि में टीम के साथ छापामारी की गई। जहां कई जगह बिजली चोरी पकड़ी गई। इसके अलावा लुहारा गांव के तालाब के पास छापामारी की गई तो वहां 7.5 हॉर्स पावर का मोटर चलता मिला, जिससे तालाब का दूषित पानी निकलवाया जा रहा था।
विज्ञापन

तालाब का दूषित पानी निकलवाने के लिए बिजली चोरी करने के मामले में लुहारा गांव की प्रधान शाहिदा बेगम के खिलाफ बिजली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अलावा छपरौली के शेरपुर लुहारा गांव के अनुज और मनोज के घर में बिजली चोरी मिली। दोनों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। उधर, बिजली थाना प्रभारी संजीव शर्मा ने बताया कि बिजली चोरी के मुकदमों की जांच के आधार पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

-
वर्जन
- गांव की हरिजन बस्ती में तालाब ओवरफ्लो होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई थी और रास्ते से आवागमन करने में परेशानी बनी हुई थी। लोगों की सुविधा के लिए तालाब का पानी निकलवाया जा रहा था। - शाहिदा बेगम, ग्राम प्रधान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें