फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी को देना होगा गोआश्रय स्थल के चंदे का हिसाब

विज्ञापन
विज्ञापन
डीपीआरओ ने 17 फरवरी तक सभी रिकार्ड उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सरूरपुर कलां गांव के गोवंश आश्रय स्थल के आय-व्यय की जांच के निर्देश दिए गए थे। इस संबंध में डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने ग्राम विकास अधिकारी से जवाब मांगा है। बुधवार को ग्राम विकास अधिकारी को हिसाब देना होगा।
विज्ञापन

चार दिसंबर को डीएम की अध्यक्षता में गोवंश आश्रय स्थल की समीक्षा बैठक हुई थी। इसमें गोवंश आश्रय स्थल सरूरपुर कलां के लिए मिले चंदे की धनराशि में अनियमितता मिली थी। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को गोवंश आश्रय स्थल के अभिलेखों का परीक्षण करने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर सहायक विकास अधिकारी की ओर से ग्राम विकास अधिकारी को दूरभाष के माध्यम से अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि बार-बार निर्देशों के बावजूद ग्राम विकास अधिकारी शान मोहम्मद ने अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए है। अब डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने ग्राम विकास अधिकारी को 17 फरवरी तक अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। निर्धारित तिथि तक अभिलेख प्रस्तुत न करने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें