फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: विजिलेंस की टीम का छापा, दुकानें बंद करके भागे दुकानदार

Thu, 16 Feb 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। किरठल गांव में बुधवार को विजिलेंस टीम ने छापा मारकर कई स्थानों से बिजली चोरी पकड़ी। गांव में लोग मीटर से अलग केबल डालकर चोरी करते हुए मिले और गैस एजेंसी का कनेक्शन कटने के बावजूद बिजली चालू मिली। टीम ने वीडियोग्राफी कर बिजली चोरी करने वाले लोगों की रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने बताया कि गांव में कई दिन से बिजली चोरी की शिकायत मिल रही थी। बुधवार को गांव और बाजार में कई स्थानों पर चेकिंग की गई। चेकिंग में गांव में कई स्थानों पर और बाजार में दुकानों पर अलग से केबल डालकर बिजली चोरी मिली। टीम को देखकर दुकानदार दुकानों के शटर डालकर भाग गए।
टांडा-रमाला मार्ग पर एक गैस एजेंसी पर बिजली का दो लाख रुपये का बिल बकाया होने पर एक माह पहले कनेक्शन काट दिया गया था। बुधवार को एजेंसी पर बिजली चालू मिली। एजेंसी संचालक के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ पुलिस व विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें