बड़ौत। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से दर्शकों में शोक की लहर दौड़ गई। संदीप पंवार व उत्सव जिंदल का कहना है कि सुशांत राजपूत बहुत ही अच्छे अभिनेता थे। धोनी फिल्म में उनका किरदार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करता है। मीनाक्षी जैन का कहना था कि उनकी केदारनाथ फिल्म देखी, जो बहुत ही अच्छी लगी। उनकी एक्टिंग जबरदस्त थी। अमित उर्फ टिंकू व अरुण कुमार का कहना था कि उनकी छिछोरे फिल्म देखी। बहुत अच्छी एक्टिंग की थी, फिल्म में उन्होंने। मै उनकी फिल्म का फैन था। उनकी मौत हो गयी, दिल नहीं मानता।