बागपत। अधिवक्ताओं ने शनिवार को मीडिया को एक वीडियो देते हुए पुलिस के प्रति निंदा व्याप्त की है। इस विडियो में कुछ पुलिसकर्मी महिला समेत तीन बंदियों को पुलिस वाहन में जबरदस्ती बैठाकर ले जाते हुई दिखाई दे रहे है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेन्द्र ढाका ने बताया कि विडियो में पुलिस की बंदियों के प्रति कार्यशैली बहुत ही गलत है। इसकी निंदा करते हुए अधिवक्ता का एक प्रतिनिधि मंडल उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की जाएगी। सीओ सदर ओमपाल सिंह ने बताया वायरल हुई विडियो की जानकारी नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।