फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा वापस न लेने पर दहेज पीड़िता को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत(बागपत)। बावली चुंगी निवासी महिला को तीन दिन पूर्व पति ने तीन तलाक दे दिया। उसने ऐसा दहेज उत्पीड़न का मुकदमा वापस लेने से इनकार करने पर किया। अब पीड़िता कोतवाली के चक्कर काट रही है। उसने एसपी कार्यालय पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पीड़िता सलमा ने बताया कि उसका निकाह वर्ष 2013 में रोहटा जनपद मेरठ निवासी युवक से था। इसके कुछ दिन तक सब ठीक रहा परंतु इसके बाद सुसराल वालों ने दहेज की मांग को मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे गत फरवरी मेें 10 दिन तक बंधक बनाए रखा। वह किसी तरह बंधनमुक्त होकर मायके पहुंची और कोतवाली बड़ौत में मुकदमा दर्ज कराया। अब ससुराल पक्ष मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा हैै। बताया कि बीती आठ मई को बावली चुंगी पर किसी काम से आई थी। इसी दौरान पति बाइक पर आया तथा मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। इससे इनकार करने पर पति तीन तलाक देकर चला गया। इसके बावजूद कोतवाली पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं, सीओ युवराज सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर जल्द ही जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें