फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाजल लाने हरिद्वार रवाना हुए विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता इस शिवरात्रि पर बागपत जिले के सभी मंदिरों में गंगाजल का प्रबंध व वितरण के लिए राष्ट्र वंदना चौक से हरिद्वार रवाना हुए। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की गंगाजल प्रबंध व वितरण की इस टोली को दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजक रेखा व अन्य महिलाओं ने तिलक व पूजन कर रवाना किया। इसके बाद टोली ने राष्ट्र वंदना चौक पर शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया। बजरंग दल के जिला संयोजक अमित ने कहा हम 5100 लीटर से ज्यादा गंगा जल लाएंगे। इसको पांच अगस्त तक बागपत जिले के सभी मंदिरों में वितरित किया जाएगा। जिला सह सत्संग प्रमुख नरेंद्र, जिला गो रक्षा प्रमुख विनोद, प्रचार प्रसार प्रमुख व मीडिया प्रमुख आकाश शर्मा, बागपत नगर अध्यक्ष विकास, नगर मंत्री दीपक जी, बड़ौत नगर सह संयोजक हिमांशु, बड़ौत नगर सह सत्संग प्रमुख तरुण राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें