फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हाईवे किनारे खड़े वाहन बन रहे हादसों का कारण

Sun, 29 Jan 2023 11:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
ईस्टर्न पैरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हुए कट से गुजरता बाइक सवार युवक
विज्ञापन
रटौल। हाईवे के किनारों पर वाहनों को खड़ा न करने के आदेश के बावजूद एक्सप्रेस वे पर वाहन चालक अपने वाहन खड़े कर रहे है। सड़क किनारे वाहन खड़े होने के कारण हादसे बढ़ रहे है। हाईवे पर आए दिन सड़क किनारे वाहन खड़े होने से दुर्घटना हो रही है। इसके बावजूद भी पुलिस वाहन चालकों क खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर सड़क किनारे वाहनों की कतार लगी रहती है। वाहन चालक नियमों को ताक पर रखकर वाहनों को किनारे लगाकर खड़े हो जाते है। हाईवे किनारे खड़े वाहन हादसों का कारण बन रहे है। पिछले सप्ताह रटौल अंडरपास के पास दर्जनों वाहन आपस में टकरा गए थे। हादसे में कई लोग घायल हुए थे। सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण हादसों में कई लोगों की जान भी जा चुकी है, इसके बावजूद पुलिस और प्रशासन वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है।

खेकड़ा से सरफाबाद तक हाईवे किनारे खड़े रहते हैं वाहन
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे सबसे अधिक वाहन खेकड़ा से सरफाबाद तक खड़े रहते हैं। हाईवे पर वाहन खड़े होने के कारण रटौल अंडरपास और सरफाबाद के पास ही सबसे अधिक हादसे होते हैं।
विज्ञापन

-
नो एंट्री के बाद भी दौड़ते है दो पहिया वाहन पेरीफेरल पर दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद एक्सप्रेस वे पर दो पहिया वाहन लगातार दौड़ रहे है। चेकिंग के दौरान वाहन चालक अवैध कट से एक्सप्रेस वे पर वाहनों को दौड़ा रहे है।
- रटौल अंडर पास से सर्फाबाद तक है कई अवैध कट
ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर रटौल अंडरपास से सरफाबाद हिंडन नदी तक छह से अधिक अवैध कट हैं। बाइक सवार इन कट के जरिये एक्सप्रेस वे से गाजियाबाद, बुलंदशहर व हरियाणा का सफर करते हैं।
-
वर्जन
- एक्सप्रेस वे और नेशनल हाईवे पर समय-समय पर अभियान चलाकर सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। हाईवे पर दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना भी लगाया जाता है। - एनसी शर्मा, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें