फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल पर वाहन ने ट्रक चालक को रौंदा, मौत

विज्ञापन
दुर्घटना में ट्रक चालक लोकेन्द्र की मौत के बाद बागपत पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हसनपुर गांव के लोग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत । ईस्टर्न पेरिफेरल पर यमुना पुल के पास शनिवार की रात्रि में दो बजे एक वाहन ने अमरोहा जनपद के दौलतपुर कला गांव के रहने वाले एक ट्रक चालक को टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मृतक लोकेंद्र (28 वर्ष) पुत्र टीकम सिंह दौलतपुर थाना हसनपुर जनपद अमरोहा का रहने वाला था। वह ट्रक डाइवर है। दो दिन पूर्व वह ट्रक में माल लेकर सोनीपत गया हुआ था। शनिवार की रात्रि में सोनीपत से लौटते समय वह जब गाजियाबाद जा रहा था तो ईस्टर्न पेरिफेरल पर यमुना पुल के नजदीक उसने ट्रक खड़ा कर दिया और कोहरे के चलते शीशा साफ कर रहा था, तभी अचानक वहां से गुजर रहे एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर भाग गया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जेब में मिले आधार कार्ड और ंफोन बुक से पुलिस ने इसकी सूचना अमरोहा में लोकेंद्र के परिजनों को दी। सूचना पर परिजन बागपत पहुंचे और शव की शिनाख्त लोकेंद्र के रूप में की। मृतक की पत्नी सुनीता का रोते रोते बुरा हाल है। मृतक के भाई सुखवीर ने बताया कि लोकेंद्र के दो बेटी व एक बेटी है। सुखवीर ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें