बागपत। शामली के मोहल्ला बरखंडी में 11 जुलाई को बरात में चढ़त के दौरान हुए पथराव में घायल हुए शहर की झंकार गली के सब्जी विक्रेता बॉबी (22) की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिजन मेरठ रवाना हो गए और उसका शव लाया गया।
बागपत की झंकार गली में रहने वाले सनी ने बताया कि 11 जुलाई को उसके तहेरे भाई बिजेंद्र की बरात शामली के बरखंडी मोहल्ले में गई थी। जिसमें उसका बड़ा भाई बॉबी समेत परिवार के अन्य लोग भी गए थे। बरात में चढ़त के दौरान कुछ लोगों के बीच झगड़ा हो गया। जिसमें एक पक्ष ने बारातियों पर पथराव कर दिया। तभी उसके भाई के सिर में लोहे की रॉड से वार कर घायल कर दिया गया। हमले में परिवार की कई महिलाएं भी घायल हो गईं। घायल बॉबी का मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा था। जहां बृहस्पतिवार रात उपचार के दौरान बॉबी की मौत हो गई।
- एक साल पहले हुई थी शादी, पत्नी है गर्भवती
मृतक के भाई सनी ने बताया कि बॉबी सब्जी विक्रेता था और उसकी एक साल पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी सात मां की गर्भवती है। बॉबी की मौत का पता चलते ही उसकी पत्नी बेहोश हो गई।