फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता की सदमे से मौत, विरोध में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सब्जी विक्रेता अनिल कुमार (42) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। विरोध में ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर हंगामा किया। सीओ खेकड़ा दिलीप सिंह ग्रामीणों के शांत किया।
विज्ञापन

फतेहपुर गांव में अनिल का प्रधान पक्ष से झगड़ा हो गया था। ग्राम प्रधान पर आरोप लगा था कि चुनावी रंजिश में अनिल पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया था। प्रधान के पति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस कप्तान को शिकायती पत्र भी दिया गया था। इसी प्रकरण को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। पुलिस उसके घर दबिश दे रही थी, जिस कारण अनिल अपने मामा के घर हर्रा पांचली चला गया था। वहां पर बुधवार की रात उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शव फतेहपुर पहुंचा तो ग्रामीणों में रोष फैल गया। शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की कार्यप्रणाली और ग्राम प्रधान की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में उत्पीड़न के कारण सदमे से मौत हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सीओ खेकड़ा ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। सीओ ने कहा कि निष्पक्ष जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें