फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हाईटेक नर्सरी में तैयार हो रही सब्जी की पौध, किसानों की बढ़ेगी आय

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 01केएआर 3
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में बनी मौसमी हरी सब्जी की पौध तैयार करने वाली हाईटेक नर्सरी का डीएम अस्मिता लाल ने निरीक्षण किया। वैज्ञानिकों को किसानों को उन्नत तकनीकों से जोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि नर्सरी में तैयार होने वाली पौध से किसानों की आय बढ़ेगी। बताया कि नर्सरी में मौसमी हरी सब्जियों और चिया बीज की फसल तैयार करने के साथ ही बैंगन, टमाटर, मिर्च जैसी सब्जियों की खेती भी आधुनिक तकनीकों के साथ की जा रही है। डीएम ने वैज्ञानिकों को नर्सरी में बीज चयन, पौध तैयार करने की तकनीक और प्रसार के उपायों की निगरानी रखने को कहा। कृषि उपनिदेशक विभाति चतुर्वेदी ने बताया कि आधुनिक बीज और नियंत्रित वातावरण में पौध तैयार करने से किसानों को बाजार‑तैयार उत्पाद प्राप्त होंगे। साथ ही चिया और अन्य हाईटेक पौध उत्पादन के मॉडल को गांव‑गांव तक पहुंचाया जाएगा। नर्सरी में तैयार होने वाली बैंगन, टमाटर और मिर्च जैसी उच्च मांग वाली सब्जियों की खेती की उत्पादकता बढ़ने के साथ ही किसानों की आय बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें