फोटो नंबर 18केएआर 2
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के बीआरसी केंद्र में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी सचिन रानी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता शुरू कराई। प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में वंश व गजाला, 100 मीटर में नवाजिश, 200 मीटर दौड़ में समी व अर्शी प्रथम रहे। उच्च प्राथमिक स्तरीय 100 मीटर दौड़ में प्रियांशु व इंशा, 200 मीटर दौड़ में सुभान व अनन्या, 400 मीटर दौड़ में आर्यन और अंतिम विजेता रहे। लंबी कूद में नवाजिश, फरीद, अनन्या, ऊंची कूद में देव, अंतिम और कुश्ती में वासु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में फखरपुर, खो खो में सुन्हैड़ा, योग में गोना की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सुनील डागर, रुपेश चौधरी, राजेंद्र कुमार, धीरेंद्र सिंह, शक्ति सिंह, रीना शर्मा, सोमेश चौधरी, सुमित कुमार मौजूद रहे।