बागपत। शासन ने पूर्व में पांच मई से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की कॉपियाें का मूल्यांकन करने के निर्देश दिए थे। कोरोना वायरस की महामारी के चलते मूल्यांकन कार्य स्थगित कर दिया था। अब शासन ने ओरेंज जोन में 12 मई से मूल्यांकन के निर्देश जारी किए है। बागपत में नगर के श्री यमुना इंटर कालेज व बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कालेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। बड़ौत में तीन कोरोना पॉजिटिव के केस मिलने के बाद नगर को सील कर दिया गया है, जिससे बड़ौत में मूल्यांकन कार्य शुरू होने पर संशय की स्थिति है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमदत्त सिंह का कहना है कि शासन ने 12 मई से मूल्यांकन कराने के निर्देश दिए है। बड़ौत में मूल्यांकन कराने को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। उनके आदेशों के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।