बागपत / अग्रवाल मंडी टटीरी। सरूरपुर कलां गांव में शनिवार को लोगों को सैनिटाइजर कर दूरी बनाकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण किया। इस दौरान एएनएम, आंगनबाड़ी बबीता नैन और सहायक गीता ने महिला और बच्चों को टीका लगवाने आए लोगों को बीमारी से बचने के उपाय बताएं। इसमें शमा, पिंकी, पूजा, आदित्य, सौरभ आदि रहे। दूसरे, गांव बली-मेवला में आंगनबाड़ी सुमन लता शर्मा ने शनिवार को गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पुष्टाहार बांटा। इस मौके पर आप के जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह सेन, ग्राम पंचायत सदस्य सतपाल सिंह, धर्मेंद्र आदि रहे।